शाहरुख के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, बोलीं- SRK में हिंदुस्तान बसता है, इसीलिए वो लोगों की हलक में फंसता है

ड्रग्स पार्टी केस (Drugs Case) में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बेटा आर्यन (Aryan Khan) फिलहाल आर्थर रोड जेल में है। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं। इनमें अब स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ गया है। 

Aryan Khan drug case, Swara Bhasker came out in support of Shahrukh Khan





मुंबई। ड्रग्स पार्टी केस (Drugs Case) में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बेटा आर्यन (Aryan Khan) फिलहाल आर्थर रोड जेल में है। आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई थी, जिस पर उनके वकील अब सेशन कोर्ट में अर्जी लगाएंगे, जिसकी सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं। इनमें अब स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ गया है। 

सोमवार को स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर शाहरुख पर लिखी एक कविता शेयर की। इसमें लिखा है, वो कभी राहुल है तो कभी राज, वो कभी चार्ली है तो कभी मैक्स, सुरिंदर भी वो हैरी भी वो, देवदास भी और वीर भी, राम, मोहन, कबीर भी। वो अमर है समर है। रिजवान, रहीम, जहांगीर भी। शायद इसलिए कुछ लोगों की हलक में फंसता है, कि एक शाहरुख में पूरा हिंदुस्तान बसता है।

इस कविता को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने शाहरुख खान को मेंशन करते हुए हार्ट इमोजी बनाया है। स्वरा के अलावा नीरज घायवान ने भी इस कविता को शेयर करते हुए लिखा- बंधन है रिश्तों में, काटों की तारें हैं, पत्थर के दरवाज दीवारें, बेलें फिर भी उगती हैं और गुच्छे भी खिलते हैं और चलते हैं अफसाने, किरदार भी मिलते हैं, वो रिश्ते दिल, दिल, दिल थे। लव यू शाहरुख, दिल से।

बता दें कि स्वरा भास्कर से पहले भी कई सेलेब्स शाहरुख खान के सपोर्ट में आगे आ चुके हैं। इनमें ऋतिक रोशन, उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान, रवीना टंडन, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, जॉनी लिवर, तापसी पन्नू, ट्विंकल खन्ना, हंसल मेहता, सुनील शेट्टी और राखी सावंत जैसे सेलेब्रिटी शामिल हैं। 

क्या है मामला : 
NCB ने 2 अक्टूबर को आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को कार्डेलिया क्रूज से ड्रग्स पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एनसीबी की रिमांड में भेज दिया गया। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं शुक्रवार को आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने उनके वकील से कहा कि इसके लिए आप सेशन कोर्ट जाएं। NCB ने आर्यन समेत 6 मेल आरोपियों को आर्थर रोड़ जेल जबकि 2 फीमेल आरोपियों को भायखला जेल भेज दिया है। आर्थर रोड वही जेल है, जहां संजय दत्त, अबू सलेम और कसाब को रखा गया था। 

Comments

Popular Posts