Arunita Kanjilal को बाहों में भरकर Pawandeep Rajan ने दिए खूब रोमांटिक पोज, फोटोज हुए वायरल
इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) हाल ही में काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए. उन्होंने अरुणिता (Arunita Kanjilal) के साथ खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाई हैं. जो अब वायरल हो रही हैं.

नई दिल्ली: इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही फेमस हो रहे हैं. हाल ही में उनका एक फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो अरुणिता (Arunita Kanjilal) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. फैंस को उनका ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है.
रोमांटिक हुए अरुणिता और पवनदीप
सोशल मीडिया पर इन दिनों पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता (Arunita Kanjilal) की जोड़ी की खूब चर्चा है. आए दिनों दोनों की रोमांटिक फोटो और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आ रहे हैं. इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के खत्म होने के बाद अकसर दोनों को साथ देखा जाता है. साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी प्रेम कहानी भी काफी चर्चाओं में बनी हुई है. इसी बीच उनकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें रोमांटिक मूड में देखा जा सकता है.
अरुणिता के फैन ने शेयर कीं फोटोज
पवनदीप बने थे इंडियन आइडल विनर
बता दें, पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) का खिताब अपने नाम किया था. वहीं अरुणिता कांजीलाल सेकेण्ड रनरअप रही थीं. शो के दौरान फैन्स ने दोनों पर अपना जमकर प्यार लुटाया था. शो भले भी खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों की पॉपुलेरिटी बरकरार है. शो के दौरान दोनों की गायकी के अलावा रोमांटिक एंगल को भी देखा गया. कभी दोनों के डांस वीडियो तो कभी प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर छा ही जाते हैं.
Comments
Post a Comment