LIVE IPL 2021 1st Qualifier, CSK vs DC: दिल्ली ने गंवाया तीसरा विकेट, मोईन ने अक्षर को भेजा पवेलियन

 आईपीएल 2021 के क्वालिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हैं. चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है. दोनों की प्लेइंग


इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के पहले क्वालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने 3 विकेट खोकर 50 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस समय अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पृथ्वी शॉ ने 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। 


8:16 PM: 9.4 ओवर में मोईन अली के स्पिन जाल में फंस गए अक्षर पटेल। अक्षर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 10 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली को लगने वाला यह तीसरा झटका। 

8:10 PM: 8.2 ओवर में जडेजा की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने लगाया जोरदार चौका और इसके साथ ही शॉ ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। बेहतरीन लय में दिख रहा है दिल्ली का यह सलामी बल्लेबाज। 9 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट खोकर 74 रन लगा दिए हैं। शॉ 57 और अक्षर पटेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ अबतक अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। 


8:05 PM: 7 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दो बड़े विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 60 रन लगा दिए हैं। पृथ्वी शॉ 46 और अक्षर पटेल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। अय्यर के आउट होने के बाद शॉ के बल्ले पर सीएसके ने कुछ हद तक लगाम लगाया है। 

CLICK HERE FOR LIVE MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

7:59 PM: 5.3 ओवर में जोश हेजवलुड की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने थमाया ऋतुराज गायकवाड़ को कैच। अय्यर सिर्फ 1 रन ही बना सके। यह बहुत बड़ा विकेट हाथ लग गया है सीएसके के और वो भी पावरप्ले के अंदर ही। 


7:47 PM: 3.2 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर शिखर धवन ने थमाया धोनी को कैच। गब्बर 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन ही बना सके। सीएसके को मिली पहली सफलता। चेन्नई के खिलाफ गब्बर का रिकॉर्ड देखते हुए धोनी की टीम ने बड़ा विकेट हासिल कर लिया है। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज आए हैं।


7:36 PM: पहले ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली ने बिना कोई विकेट गंवाए 3 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 2 और शिखर धवन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि सीएसके के गेंदबाज कितने ओवर शॉ को खामोश रख पाते हैं। 

7:30 PM: दिल्ली की तरफ से पहले क्वालीफायर में पारी का आगाज करने के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। धवन का बल्ला चेन्नई के खिलाफ जमकर बोलता है और आज दिल्ली को एकबार फिर उसकी जरूरत भी है। 

7:13 PM: चेन्नई ने इस सीजन पांच मैचों में रनों का पीछा किया है और सारे ही जीते हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेज करने वाली टीम ने पिछले 10 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं। यानी धोनी ने महत्वपूर्ण टॉस अपने नाम किया है आज के मैच में। 

Comments

Popular Posts