इंडियन आइडल विनर Pawandeep Rajan हुए Arunita Kanjilal संग रोमांटिक, वीडियो हुआ वायरल
इंडियन आइडल 12` (Indian Idol 12) के विनर रहे पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो अरुणिता के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली: इंडियन आइडल (Indian Idol 12) का 12वां सीजन काफी धमाकेदार रहा. जजेस के लिए इस बार किसी एक को बेस्ट कह पाना काफी मुश्किल था. लेकिन पवनदीप ने सभी धुरंधरों को पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. लेकिन पवनदीप की पहुंच सिर्फ ट्रॉफी तक ही नहीं बल्कि अरुणिता तक भी पहुंच गई है और दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर छाई पवनदीप और अरुणिता की जोड़ी
पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई रहती है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस द्वारा खूब पसंद आ रही है. दोनों इंडियन आइडल 12 (Indian Idol Season 12) के सितारे फैंस की फेवरेट लिस्ट में एड हो चुके हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है इस वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री इंटरनेट पर छा गई है.
वायरल हुआ गाना
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पनवदीप (Pawandeep Rajan) टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं. वहीं अरुणिता ब्लू और व्हाइट जींस टॉप में नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत चुकी है. इस वीडियो में दोनों कपल डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं पवनदीप अरुणिता के लिए 'जो तुम ना हो तो हम भी हम नहीं' सॉन्ग डेडिकेट करते नजर आ रहे हैं.

Comments
Post a Comment