बेटी बन कर आयी बड़ी अफसर तो इंस्पेक्टर पिता ने मारा सैल्यूट

 


हर माँ बाप चाहते है की उनका बच्चा ज़िन्दगी में सफल हो और नए नए मुकाम छुए। उनके लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात और कुछ हो ही नहीं सकती। जब उनका बेटा या बेटी उनका नाम रोशन करता है तो एक पिता के लिए यह सबसे गर्व की बात होती है। जब बाप से बड़े ओहदे और पद पर उनकी सन्तान पहुँच जाए तो इससे बड़ी ख़ुशी पिता के लिए कोई और नहीं हो सकती।

 

जी हां, भारत-तिब्बत सीमा पर पासिंग आउट परेड में जहां इंस्पेक्टर पिता ने अपनी ही बेटी के सहायक कमांडेंट बनने पर उसे सेल्यूट किया। यह तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। यकीनन इस पल का इन्तजार हर पिता को रहता है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात कमलेश कुमार के लिए रविवार का दिन बेहद ख़ास था।

 

पासिंग परेड के दौरान उन्होंने अपनी बेटी को सैल्यूट किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में सहायक कमांडेंट के रूप में शामिल होने वाली दो महिला अधिकारियाँ है जिनमे से एक है दीक्षा। यह पल सबको भावुक कर देने वाला था। जब बाप ने अपनी ही बेटी को उसकी उसकी सफलता पर उनसे बड़ा पद पाने पर सेल्यूट किया तो बाप और बेटी दोनों के लिए यह पल बहुत यादगार था।

 

रिपोर्ट के माने तो 2016 में यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से आईटीबीपी ने महिला लड़ाकू अधिकारियों की कंपनी कमांडर के रूप में नियुक्ति करना शुरू किया था। उनमे से ही एक इंस्पेक्टर की बेटी दीक्षा भी है जिसे नियुक्त किया गया। जब ITBP की पासिंग आउट परेड चल रही थी तो दीक्षा के पिता वहाँ मौजूद थे और वो उन्हें सैल्यूट करते नज़र आ रहे है।

 

जब ITBP के Twitter हैंडल से इस तस्वीर को शेयर किया गया तो यह तस्वीर आग की तरह वायरल हो गई। ट्वीट में लिखा गया कि दीक्षा ने ITBP ज्वाइन किया और उसके पिता ने पासिंग आउट परेड के समय उसे सैल्यूट किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस समहारो में शामिल थे।



Comments